छत्तीसगढ़

नवरात्रि व दशहरा पर्व की सुरक्षा को लेकर चांपा पुलिस सक्रिय, 7 आदतन अपराधियों पर कसी नकेल

जांजगीर-चांपा। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना चांपा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। भीड़-भाड़ और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के 7 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर बाउंड ओवर की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह कदम शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

थाना चांपा पुलिस ने साफ कहा है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आदतन अपराधियों के नाम:

  1. सुखसागर माथुर (45 वर्ष), ग्राम कुरदा, चांपा

  2. लखेश्वर सहिस (46 वर्ष), पुराना कॉलेज रोड, भैसा बाजार, चांपा

  3. मुकेश उर्फ मंगल राजपूत (32 वर्ष), शंकर नगर, चांपा

  4. अविनाश यादव उर्फ गुड्डा (33 वर्ष), भोजपुर, चांपा

  5. अखिलेश यादव उर्फ लल्ला (25 वर्ष), भोजपुर, चांपा

  6. राजेंद्र कुमार सिन्हा (35 वर्ष), कुरदा, चांपा

  7. रोहित सोनी (27 वर्ष), शंकर नगर, चांपा

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के वातावरण में मनाएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button