छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सभापति श्रीमती शिखा राठौर ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई कहा स्वतंत्रता केवल अग्रेजों से मुक्ति का नाम नहीं यह जिम्मेदारी भी है

 

जांजगीर चांपा … सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमति शिखा राठौर ने क्षेत्र वाशियो को बधाई दी है उन्होंने कहा आज का दिन हमें उन अनगिनत वीरों के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हमें आज़ादी की सौगात दी।
आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि इस स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे,
अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाएँगे
और भारत को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।
स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ों से मुक्ति का नाम नहीं है, यह जिम्मेदारी भी है—देश को भ्रष्टाचार से, गरीबी से, अशिक्षा से, अन्याय से मुक्त करना भी हमारा कर्तव्य है। आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों की सीमा पर तैनाती से नहीं होगी, बल्कि हर नागरिक के ईमानदार और जिम्मेदार आचरण से होगी।
क्षेत्र वाशियो को इस महान पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button