देश- विदेश

नाबालिग की मौत का मामला: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम, रेप के बाद हत्या की जताई आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर इलाके में ग्रामीणों ने एक बच्ची की शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। परिजन सड़क पर शव रखकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।  किसी तरह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खत्म कराया और बच्ची का अंतिम संस्छे भेजेंगे। दरअसल मंगलवार की रात पनागर के पड़रिया गांव में एक 9 साल की बच्ची का शव मिला था जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के पास मौजूद शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया था।

क्या है पूरा मामला 

जबलपुर के पनागर में मंगलवार की रात एक शराब दुकान के पास एक नौ साल की बच्ची की लाश मिलने पर ग्रामीण आग बबूला हो गए थे। बच्ची की लाश को देखकर ग्रामीण इतने खफा हो गए कि उन्होंने शव के बगल में मौजूद शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया था। गांव वालों का कहना है कि किसी शराबी ने बच्ची के साथ गलत काम करके उसकी हत्या कर दी होगी।  इसी बात का अंदेशा लगाते हुए ग्रामीणों ने इस आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया था।

Related Articles

Back to top button