जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर : नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 17 अक्टूबर 2025। थाना सारागांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 मई 2025 की सुबह की है। उस दिन करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवकुमार सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चोरिया थाना सारागांव, को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौबे, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक शंकर जयकिशन, ईश्वर पटेल, महिला आरक्षक ममता पटेल एवं थाना स्टाफ सारागांव की सराहनीय भूमिका रही।






