छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बने

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष चुनाव में कमल वर्मा को दूसरी बार जीत मिली है. इस चुनाव में कोई और प्रतिद्वंदी ना होने के कारण उन्हें चुनाव में निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है. चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक ने की. उन्होंने कहा कि कोई प्रत्याशी नहीं होने कारण  कमल वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं.

वहीं चुनाव में जीत के बाद कमल वर्मा ने कहा कि जिस जिम्मेदारी और उम्मीद से मुझे दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है, उस जिम्मेदारी और उम्मीद को मैं पूरा करूंगा.

Related Articles

Back to top button