छत्तीसगढ़

PF राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 गिरफ्तार

दुर्ग। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, विभाग के एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि (PF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में सहायक ग्रेड-2 ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button