Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर अफरीद के पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन, वर्षों बाद गूंज उठीं बचपन की यादें

 

ओपी राठौर / जांजगीर चांपा ।ग्रामीण सरस्वती शिशु मंदिर अफरीद के प्रथम बैच 1993-94 के छात्र-छात्राओं का मित्र मिलन समारोह ड्रीम प्वाइंट होटल में भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। करीब 28 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले साथियों के चेहरों पर खुशी, अपनापन और पुरानी यादों की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी मित्रों ने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए अपने बचपन की शरारतें, गुरुजनों का स्नेह और साथ बिताए सुनहरे पलों को साझा किया। वर्षों बाद मिले सहपाठियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर दिया। कई साथी भावुक भी नजर आए।
मिलन समारोह में धीरेन्द्र राठौर, गोविंद राठौर, राकेश राठौर, विवेक राठौर, अभिषेक राठौर, गगन गुप्ता, शशिकांत यादव, विजय धीवर, शिखा राठौर, किरण राठौर, गिरिजा राठौर, रागिनी राठौर एवं रानू सहिस सहित प्रथम बैच के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सभी मित्रों ने कहा कि समय भले ही बदल गया हो, लेकिन विद्यालय की दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत और भावनात्मक है। कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठिठोली, स्मृतियों की बातें और समूह फोटो ने माहौल को यादगार बना दिया। अंत में सभी ने भविष्य में भी इसी तरह मिलते रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button