छत्तीसगढ़

सक्ती: रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहनों पर कार्रवाई

सक्ती। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और थाना बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। महानदी घाट करही में छापेमारी कर रेत माफियाओं के 5 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, करही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले में परिवहन की शिकायत मिल रही थी। इसी के आधार पर 4 अप्रैल 2026 की रात संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान अवैध रेत भंडारण और परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई में एसडीएम कावेरी मरकाम, तहसीलदार गरिमा मनहर अनंत सहित राजस्व अमले और थाना प्रभारी जय कुमार साहू की टीम की अहम भूमिका रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button