छत्तीसगढ़

अकलतरा: चाकू लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में राइस मिल में घुसकर चाकू लहराते हुए धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जगन्नाथ विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी ग्राम खटोला ने राइस मिल में घुसकर प्रार्थी और कर्मचारियों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से पहले वह धान चोरी के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन मौके से भाग गया था। बाद में शराब के नशे में वापस आकर हंगामा किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और धान जब्त कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button