छत्तीसगढ़

उधारी के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में महिला थाना पुलिस ने अनाचार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा (45) निवासी चांपा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला को उधारी का पैसा वापस लेने के बहाने बुलाकर जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना जांजगीर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो सहित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button