जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में एक महीने पुराने मामले में हत्या का अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 20 मई 2025। जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में एक महीने पुराने मर्ग प्रकरण में, नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा हत्या का अपराध दर्ज कराया गया है।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) को थाना बलौदा क्षेत्र के पीड़ित पक्षों के लोगों ने जिला पुलिस कार्यालय में आकर सूचित किया कि अप्रैल 2025 में आरोपी गोपाल सारथी द्वारा मृतक शिवशंकर सारथी के साथ मारपीट की गई थी, जिसके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पीड़ित पक्ष ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी दिखाया, जिसे उन्होंने गंभीरता से देखा।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देश पर, थाना बलौदा पुलिस ने बिलासपुर से मर्ग डायरी प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।

मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक शिवशंकर सारथी का अस्पताल में इलाज के दौरान 16 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button