छत्तीसगढ़
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 26 जुलाई। अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी लोकेश कुमार बंजारे (उम्र 21 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह घटना 11 जुलाई को उस समय हुई जब आरोपी ने एकांत का फायदा उठाकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर अकलतरा थाना में अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 74 BNS और 08 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।






