छत्तीसगढ़

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम यश अवस्थी उर्फ आशीष अवस्थी (उम्र 21 वर्ष) है, जो वार्ड नंबर 08, जांजगीर का निवासी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है मामला?

प्रार्थी वरूण कहरा ने थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई कि 21 मार्च 2025 की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी यश अवस्थी उर्फ आशीष अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर घर के सामने आ धमका। आरोपियों के पास रॉड, बेल्ट, चाकू और टांगी जैसे हथियार थे।

आरोपियों ने घर के बाहर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुस आए। उन्होंने वरुण कहरा और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा और जाते समय घर के बाहर खड़ी कार को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button