छत्तीसगढ़

अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन कैंसिल:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के 1350 से ज्यादा राम भक्तों में मायूसी, PRO बोले- IRCTC ही दे सकता है जानकारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को कैंसिल कर दिया है l 6 आस्था स्पेशल ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाने का फैसला किया गया था। पहली ट्रेन 31 जनवरी को गोंदिया से रवाना होने वाली थी। अब दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी चार फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी l हालांकि रेलवे ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आस्था स्पेशल क्यों रद्द की गई है l

अयोध्या जाने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन कैंसिल होने से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के रामभक्तों में मायूसी छा गई हैl आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए 1344 यात्रियों ने टिकट बुक करा लिया था l उनके लिए रेलवे ने अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। इसके अलावा न ही टिकट वापसी की घोषणा की है l

आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने सरकार ने की है घोषणा

बता दें कि आस्था स्पेशल ट्रेन राज्य सरकार चलाने की घोषणा की है, ताकि भक्त अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर सकें। हालांकि इस ट्रेन का टिकट और कैटरिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है। टिकट की बुकिंग आने-जाने दोनों की होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को कैंसिल।

Related Articles

Back to top button