छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए।

कोरबा. पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो युवक शराब के नशे में थे। कार ने पहले एक खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर एक ठेले को चपेट में लेते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दूसरे युवक को चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर मामला दर्ज किया।

दूसरी घटना कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर हुई। यहां एक थार और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए हैं। लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button