देश- विदेश
स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज किया:राहुल ने NEET पर चर्चा की मांग की, सदन ने वर्ल्ड कप जीत पर खुशी जताई

संसद सत्र का सोमवार (1 जुलाई) को छठा दिन है। सत्र की शुरुआत में स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन का प्रस्ताव खारिज कर दिया, इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
इससे पहले विभिन्न देशों के नेताओं के निधन पर शोक जताया गया। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई गई।राहुल ने पर चर्चा की मांग की
राहुल गांधी ने पर एक दिन चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा- यह लाखों छात्रों की समस्या है। इस पर स्पीकर ने कहा- राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अभी आप भाग लें। इसके बीच न शून्यकाल होगा, न स्थगन प्रस्ताव होगा।संसदीय समितियों के गठन पर प्रस्ताव रखे जा रहे हैं
लोकसभा में इस समय संसदीय समितियों के गठन पर प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू रख रहे हैं।






