छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी:पहले राउंड के बाद BJP 8 सीटों पर आगे; बिलासपुर, राजनादगांव, कोरबा में कांग्रेस को बढ़त

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। अब तक के रुझानों में भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल, बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कोरबा से ज्योत्सना महंत आगे हैं।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव : पहले राउंड के बाद स्थिति
लोकसभा सीट प्रत्याशी आगे
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)
राजनांदगांव भूपेश बघेल (कांग्रेस)
बस्तर महेश कश्यप (भाजपा)
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (भाजपा)
दुर्ग विजय बघेल (भाजपा)
सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा)
रायगढ़ राधेश्याम राठिया (भाजपा)
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा)
कोरबा ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)
कांकेर भोजराज नाग (भाजपा)
बिलासपुर तोखन साहू (भाजपा)

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।

विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

Related Articles

Back to top button