छत्तीसगढ़

ट्रक से मवेशियों की तस्करी, यूपी का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य साथी फरार

तखतपुर. क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है. ट्रक से बूचड़ खाना ले जा रहे मवेशियों को पुलिस और एनएसयूआई की संयुक्त टीम ने रोका. ट्रक से 20 मवेशियों को बरामद कर टीम ने एक आरोपी को धर दबोचा. वहीं दो आरोपी फरार हो गए, जिसकी तलाश में पुलिस टीम है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहा पचबहरा का है.मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से 20 मवेशियों को ट्रक में भरकर तस्कर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और एनएसयूआई की संयुक्त टीम ने 20 मवेशियों का रेस्क्यू किया और सुरक्षित ट्रक से बरामद किया.

Related Articles

Back to top button