अमित शाह बोले- कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता:कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे इनके नेता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता है। इसलिए इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। ये सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करते हैं। भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 हटाया। देशभर से नक्सलवाद को खत्म किया अब छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वे 21 घंटे गुजारेंगे। पीएम मोदी राजभवन में ही रात ठहरेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के राजभवन में रात गुजारी हो।
सबसे पहले लोरमी में सभा करेंगे नड्डा
वहीं, जेपी नड्डा सोमवार सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।






