छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आगक, रीब 4 घंटे बाद एक हिस्से पर पाया गया काबू; हजारों ट्रांसफॉर्मर जलकर बर्बाद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। आग करीब 4 घंटे से लगी है। फिलहाल सिर्फ एक हिस्से पर काबू पाया गया है।

हाइलाइट्स

  • पुलिस ने घर खाली करने की अपील की तो महिला भावुक होकर रोने लगी
  • पटाखों की तरह ट्रांसफॉर्मर के फटने की आवाज आ रही है
  • कलेक्टर ने कहा- आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई

Related Articles

Back to top button