जांजगीर-चांपाधर्म संस्कृतिराज्य एवं शहर

होली के हुड़दंगियो ने किसान के खेत मे की बदमाशी , लाखो रुपये के तार घेरा को गिराया शराब के नशे में करते है बदमाशी , सारागांव पुलिस का नही किसी को भय*

*अफरीद निवासी लक्ष्मण राठौर ने थाने में  की शिकायत*

*गांवों में हो रही पत्थर बाजी जवाबदार बने मूकदर्शक*

अफरीद — सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अफरीद में इन दिनों होली पर्व आते ही उपद्रवियों का आतंक बढ़ गया है । गांव में घूमकर उपद्रव तो करते ही है अब किसानों के खेतों को नुकसान पहुचाने लगे है बीती रात हुड़दंगाई ने अफरीद निवाशी लक्ष्मण राठौर के खेत में लगे खम्भा तार घेरा को गिरा दिया है जिससे किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है राठौर ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में की है आपको बता दे उपद्रवी रात 11 बजे के बाद कई घरों में पत्थर बाजी करने लगे है छुपकर पत्थर बाजी और रात अधिक होने के कारण उनकी पहचान नही हो पा रही है , वही दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है रात्री के समय पुलिस की पेट्रोलिंग नही हो पा रही है जबकि यह पत्थर बाजी का मामला पिछले वर्ष भी सामने आया था जिस पर रात्रि में पुलिस ने शांति बेवस्था बनाने गस्त की थी। पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग नही होने की वजह से गांव में उपद्रवियो का आतंक बढ़ रहा है ।

*गांव में आधी रात देशी,व महुआ शराब , की हो रही बिक्री उपद्रवी पीकर करते है बदमाशी*

होली पर्व आते ही सप्ताह भर पूर्व ही उपद्रवी सक्रिय हो जाते है गांव में अलग अलग मुहल्ले के युवक ग्रुप बनाकर घूमते है कौन सा ग्रुप पत्थर बाजी में सलिप्त है पता लगाना मुश्किल है वही गांव में आधी रात तक महुआ शराब की बिक्री होती है जिसके चलते हुड़दगाई नशे में बदमाशी पर उतर जाते है । वही सारागांव थाने की पुलिस कुछ नही कर रही है सप्ताह भर पूर्व अमहा पारा में एक शराबी की सवेंदनशील स्थिति में मौत हो गई थी जिसका आज पर्यन्त तक खुलासा नही हो पाया है । वही अब यह होली आफत की होली साबित हो रही है ।

अज्ञात आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है जांच कर कार्यवाही करेंगे।

सत्यम चौहान
थाना प्रभारी सारागांव

Related Articles

Back to top button