छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को महतारी वंदन की पहली किस्त करेंगे जारी । महतारी वंदन से 70 लाख से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित ।

10 मार्च 2024 को जारी होगी महतारी वंदन की पहली किस्त

– महतारी वंदन से 70 लाख से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना की हितग्राहियों से करेंगे बात
रायपुर। Mahtari Vandan Yojana First Installment Date: महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। योजना की पहली किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। पहली किस्त का पैसा जल्द ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने इसकी तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी करेंगे। इसे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर जाएगा।

इससे पहले राजधानी के साइंस कालेज मैदान में सात मार्च को होने वाला महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब यह कार्यक्रम 10 मार्च को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअली शामिल होकर योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त जारी करने वाले थे।

Related Articles

Back to top button