AAP के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में शामिल, बालोद में दिखा शक्ति प्रदर्शन

बालोद. प्रदेश की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का दामन थाम लिया।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के बालोद दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी में प्रवेश किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

बाइक रैली से लेकर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला बालोद के नेतृत्व में गुंडरदेही से ग्राम हल्दी (बेलौदी) तक बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद ग्राम हल्दी में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।
दौरे के दौरान ग्राम अर्जुन्दा में लोकरंग अर्जुंदा के संचालक रहे श्रद्धेय दाऊ दीपक चंद्राकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ग्राम देवरी बंगला में बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शाम को देवरी बंगला में आयोजित बाल गणेशोत्सव समिति के जस झांकी कार्यक्रम में अमित बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
100 से भी अधिक महिलाएं एवं पुरुषों ने लिया जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता
सम्मानीय अमित बघेल जी के बालोद दौरे के ग्राम हल्दी में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया है जो गुंडरदेही विधानसभा के लिए JCP को बहुत ताकत देगा।
संगठन को मिलेगी मजबूती
जिला अध्यक्ष गंगा निषाद ने कहा कि अमित बघेल के नेतृत्व में बालोद जिले में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उत्तम जायसवाल जैसे अनुभवी नेता के आने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार जताया।





