छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए राहौद कॉलेज में विशेष कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में राहौद कॉलेज में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना था।






