छत्तीसगढ़

80th Independence Day: पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णुदेव साय ने किया ध्वजारोहण, परेड की लेंगे सलामी

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। समारोह स्थल पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button