छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर IT का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. IT की टीम ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही राजधानी रायपुर, दुर्ग जिले समेत प्रदेश के अन्य जगहों पर आईटी की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम दस्तावेजों को खंगाल कर जांच कर रही है. इस छापेमारी से प्रदेश में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम आज तड़के प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है






