छत्तीसगढ़

मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पड़ा भारी: 3 पिकअप चालकों पर 15,900 रुपए का चालान

जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 3 पिकअप वाहन चालकों पर कुल 15,900 रुपये का चालान किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखी गई जो मालवाहक वाहनों में लोगों को बैठाकर सफर करवा रहे थे। जांच के दौरान तीन पिकअप वाहन चालक मालवाहक वाहनों में सवारी ढोते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए समन जारी किया गया।

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोटरसाइकिल में ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button