छत्तीसगढ़
प्रकाश इंडस्ट्री में दर्दनाक हादसा: 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, एंगल की कटाई के दौरान बिगड़ा संतुलन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में शनिवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में कार्यरत एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद घायल श्रमिक को पहले प्लांट में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन कार्यरत श्रमिक गोरेलाल कवर (40 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द, प्रकाश इंडस्ट्री परिसर में लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।






