Uncategorized

कोरबा : 12वीं के रिजल्ट से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई, पूर्व पार्षद की बेटी की मौत

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेघा 12वीं कक्षा की छात्रा थी और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आने से मानसिक तनाव में थी।

घटना की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button