जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

जांजगीर-चांपा। Janjgir-Champa Police और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त पहल से थाना मुलमुला क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में दुर्घटना संभावित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य किए गए। बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मुलमुला मार्ग तक स्पीड ब्रेकर, डेलिनेटर, हैजार्ड मार्कर और साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 6 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, 70 डेलिनेटर, 8 हैजार्ड मार्कर और 8 साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं, जिससे विशेषकर रात और खराब मौसम में वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की है।






