छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पति की हैवानियत: पत्नी को बांधकर पीटा, पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडाया, पेशाब पिलाया, बच्चों से भी करवाई मारपीट,बोला- जीजा-भांजे संग भागी थी

कोरिया/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में घरेलू विवाद ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, बाल काटकर सिर मुंडवा दिया और चेहरे पर कालिख पोत दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर की बर्बर पिटाई

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने पहले पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए, फिर उसके कपड़े फाड़कर जूते से पिटाई की। बाल खींचते हुए उसे कई थप्पड़ मारे गए। इसके बाद कैंची से बाल काटे और रेजर से सिर मुंडवा दिया गया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे अपमानित करने के लिए अमानवीय कृत्य भी किए। आरोप है कि उसने बच्चों के सामने ही पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें भी मां को मारने के लिए उकसाया।

पारिवारिक विवाद बना हिंसा की वजह

बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र घसिया और पीड़िता तारा की शादी वर्ष 2006 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी और घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी।

घटना 14 जून 2026 की बताई जा रही है, जब आरोपी पति पत्नी की तलाश करते हुए पंडोपारा पहुंचा और वहां विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया।

चरित्र पर शक को लेकर विवाद

आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button