घर छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने उसे एक जगह काम पर लगा दिया था। नाबालिग काम नहीं करना चाहती थी, लेकिन मां द्वारा जबरन काम पर भेजे जाने से नाराज होकर वह शनिवार को चुपचाप घर छोड़कर भाग निकली। घर से भागने के बाद रास्ते में पीड़िता को उसका एक 16 वर्षीय परिचित किशोर मिल गया। लड़की को अकेला और परेशान देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने नाबालिग को रात में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के आगे एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने पहले नाबालिग को खाना खिलाया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाने की योजना बनाई।
सुनसान जगह पर मुख्य आरोपी किशोर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दो अन्य दोस्तों को भी फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों किशोरों ने मिलकर उस बेबस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को वापस रेलवे स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए। दरिंदगी से बुरी तरह डरी और सहमी नाबालिग ने रोते हुए पूरी रात स्टेशन पर ही गुजा
री।





