देश- विदेश

अस्पताल में लगी आग, 4 लोगों की हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ।

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। उसके बाद वार्ड में लगे एसी में ब्लास्ट होने लगा। एसी में ब्लास्ट होने की वजह से आग तेजी फैलने लगी।

 

ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button