शिक्षक ने भगवान और भगवा को बताया पाखंड, कलेक्टर ने दिये निलंबन के निर्देश

कोंडागांव/ गणतंत्र दिवस के भाषण में शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला पोलपा में पदस्थ शिक्षक प्रेम कुमार टंडन ने भगवान राम व भगवा को पाखंड बता दिया। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने थाने में शिकायत की है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
बताते हैं, कोंडागांव केग्राम पंचायत कोनगुड़ पोलपापारा प्राथमिक शाला पोलपा में पदस्थ प्रेम कुमार टंडन है। वे बड़ेडोंगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शिकायत की है। जिसमें बताया गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों एवं संपूर्ण ग्राम पंचायत को संबोधन करते हुए शिक्षक द्वारा कहा गया कि संविधान के अलावा हिंदू धर्म पाखंड है। शिक्षक ने राम भगवान के अलावा भगवान को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम फरसगांव के अलावा थाना फरसगांव में भी आवेदन दिया है।

कलेक्टर बोले कार्रवाई होगी
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस संबंध में बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। एसडीएम से इसकी जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है। शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही। शिक्षक को सस्पेंड करने का निर्देश दे दिए गए हैं।






