छत्तीसगढ़

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: बैंककर्मी व दुकानदार समेत 4 गिरफ्तार, 20.40 लाख की ठगी का खुलासा

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में बैंककर्मी और दुकानदार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि HDFC बैंक राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खुलवाए गए थे, जिनमें वर्ष 2023-24 के दौरान साइबर ठगी से प्राप्त कुल 20,40,244 रुपये जमा किए गए।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके आधार कार्ड व दस्तावेज लिए और फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाए। इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाई जाती थी, जिसे बैंककर्मी टीकाराम श्रीवास और दुकानदार राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने ननकी गौड़ (25), गौतम देवांगन (21), टीकाराम श्रीवास (29) और राजेश्वर साहू (31) को गिरफ्तार किया

Related Articles

Back to top button