देश- विदेश

Blatant Mockery Of The law : सेक्स स्कैंडल के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में मनाया बर्थडे, वीडियो हुआ वायरल

अमरावती/परतवाड़ा | महाराष्ट्र के अमरावती जिले में परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले ने उस समय एक और शर्मनाक मोड़ ले लिया, जब मुख्य आरोपी अयान अहमद का पुलिस की मौजूदगी में बर्थडे सेलिब्रेशन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गंभीर मामले में अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

अमरावती का यह चर्चित ‘सेक्स स्कैंडल’ पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है, जहां 19 वर्षीय मुख्य आरोपी अयान अहमद पर 180 से अधिक लड़कियों को ‘लव ट्रैप’ में फंसाने, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया था।

नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख की खेप जब्त

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी अयान अहमद सरेआम सड़क पर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काट रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस आयोजन में न केवल आरोपी के करीबी मौजूद थे, बल्कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी उसके साथ खड़े नजर आए। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी को अपने हाथों से केक खिलाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसने पूरे पुलिस महकमे की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक्शन में पुलिस विभाग: तीन सस्पेंड

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया।

  • सख्त कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान आरोपी के साथ इस तरह के अनैतिक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

  • प्रशासनिक रुख: इससे पहले इन पुलिसकर्मियों को ‘कंट्रोल अटैच’ किया गया था, लेकिन बढ़ते दबाव के बाद निलंबन की कड़ी कार्रवाई की गई है।

स्कैंडल की जांच जारी

बता दें कि इस सेक्स स्कैंडल मामले में अयान अहमद पर POCSO एक्ट और IT एक्ट समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है, और इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button