Uncategorized

बकाया बिजली बिल से राहत का मौका, सारागांव में समाधान योजना शुरू

 

 

ओपी राठौर /सारागांवमुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत वितरण केंद्र सारागांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना के माध्यम से सारागांव उपसंभाग के लगभग 19 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने और बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए पंजीयन कराने की अपील की गई है।
विभाग के अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि  12 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक सीमित अवधि के लिए लागू इस योजना में बीपीएल, घरेलू तथा पंप उपभोक्ता (स्थाई एवं अस्थाई) पात्र होंगे। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है जो आर्थिक कारणों से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
उपभोक्ता Mor Bijlee App के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना के प्रमुख प्रावधान
एकमुश्त भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में 10% छूट
तीन किस्तों में भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में 5% छूट
तीन से अधिक (अधिकतम 6) किस्तों में भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में कोई छूट नहीं
बंद कनेक्शन वालों को भी राहत
जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थाई रूप से बंद या विच्छेदित हो चुके हैं और उन पर बकाया राशि है, उन्हें भी इस योजना में विशेष राहत दी जाएगी।
बीपीएल उपभोक्ता: मूल राशि में 75% छूट व सरचार्ज में 100% छूट
घरेलू व पंप उपभोक्ता: मूल राशि में 50% छूट व सरचार्ज में 100% छूट
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में Mor Bijlee App के माध्यम से पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाया बिजली बिल का निपटारा करें।

Related Articles

Back to top button