देश- विदेश

 मौत से 20 मिनट पहले का VIDEO:स्पीड 130KM/घंटे, पंजाबी गाने पर झूम रहे; फिर कार में धमाका, 5 दोस्त जिंदा जले

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे से पहले कार सवार एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

हादसे से ठीक 20 मिनट पहले एक युवक ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें दिख रहा कि वह जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जा रहे हैं और उनकी कार करीब 130 किमी की स्पीड में चल रही है। वीडियो में तेज आवाज में सिंगर करण औजला का पंजाबी सॉन्ग ‘टेक इट इजी’ चल रहा है। पांचों पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

कार में पंजाबी गाने पर एंजॉय करते नजर आ रहे मरने वाले इंदरजीत, राजू और अभि। यह वीडियो ऋषभ ने बनाया था।
कार में पंजाबी गाने पर एंजॉय करते नजर आ रहे मरने वाले इंदरजीत, राजू और अभि। यह वीडियो ऋषभ ने बनाया था।

इसके बाद हादसा हुआ। एक्सीडेंट के बाद कार में एक धमाका हुआ और फिर उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले।

इन तीनों युवक मौत से पहले बने वीडियो में नजर आए हैं।
इन तीनों युवक मौत से पहले बने वीडियो में नजर आए हैं।

ये सभी जालंधर के रहने वाले थे। इनकी पहचान मिशन कॉम्प्लेक्स निवासी ऋषभ मिन्हास, आजाद नगर भार्गव कैंप निवासी इंद्रजीत कौंडल, अवतार नगर निवासी राजू, अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। ये सभी कार में पठानकोट से अपने घर लौट रहे थे। पांचों RSS से जुड़े हुए थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने करनाल के रहने वाले ट्रक ड्राइवर सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button