छत्तीसगढ़

बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नडोल में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। आरोपी पुत्र नीतू ध्रुव ने पैसों के विवाद में अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और पैसे न मिलने पर गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर दिए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत घटना की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button