छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब के लिए पैसे न देने पर गला रेतने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 30 दिसंबर 2025। शराब पीने के लिए पैसे की मांग पर विवाद कर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम ओम प्रकाश यादव पिता रामचरण यादव (उम्र 45 वर्ष) निवासी ग्राम बहेराडीह, स्कूलपारा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

शराब पीने से मना करने पर हुआ जानलेवा हमला
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मंगलुराम यादव, निवासी बहेराडीह, ने दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना चांपा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह शाम करीब 4:30 बजे घर से तेली तालाब की ओर दिशा मैदान के लिए गया था। वापस लौटते समय पड़ोसी ओम प्रकाश यादव से उसकी मुलाकात हुई।

आरोपी ओम प्रकाश यादव ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए शराब पीने या शराब के लिए पैसे देने को कहा। इसी बात को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के गले पर हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया। गला कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा में तत्काल हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

Related Articles

Back to top button