छत्तीसगढ़

Janjgir-Champa News : सलखन गौठान में 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया FIR – गौठान संरक्षक की लापरवाही आई सामने

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सलखन गौठान से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां 14 मवेशियों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर पुलिस ने प्रथम सूचना पत्र (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में बड़ी संख्या में मवेशियों के मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सउनि रामप्रसाद बघेल हमराह स्टाफ के साथ मौका जांच हेतु ग्राम सलखन पहुंचे।

ग्राम पंचायत सलखन का गौठान ग्राम कचंदा जाने वाले मार्ग पर स्थित है। जांच के दौरान पाया गया कि गौठान के अंदर नवा तालाब है और उसके चारों ओर झटका तार (Electric Fence) से घेरा गया है।

तालाब के मेढ़ के ऊपर और नीचे कुल 14 मवेशी (7 गाय और 7 बैल) मृत हालत में पड़े मिले। इसके अलावा 5 मवेशियों के कंकाल और 3 घायल मवेशी भी मौके पर मिले।

घायल मवेशियों का इलाज कराया गया, जबकि मृत पशुओं और कंकालों का गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया।

Related Articles

Back to top button