शादी का झांसा देकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार — अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 2 नवम्बर 2025। अकलतरा थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करन केवट (20 वर्ष), निवासी खैरा (लगरा), थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर धारा 64(2)(M) BNS के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला इस प्रकार है
पीड़िता की आरोपी से जान-पहचान थी, जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को कार में घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर जबरन अनाचार किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 563/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई
महिला पर हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।






