छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, गौ माता को राजमाता बनाने पर हो सकती है चर्चा

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की आज यानी शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर के महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे और इसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विशेष रूप से गौ माता को राजमाता घोषित करने का प्रस्ताव इस बैठक में शामिल हो सकता है। इसके अलावा राज्योत्सव, धान खरीदी और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में एक मंच से ऐलान किया था कि महाराष्ट्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही गौ माता को राजमाता घोषित करने का बड़ा निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट बैठक के फैसलों का राज्य में बड़े स्तर पर असर पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button