छत्तीसगढ़

Vishnu Dev Sai Delhi tour: छत्तीसगढ़ में भव्य जनजाति गौरव दिवस की तैयारी, राष्ट्रपति को निमंत्रण सौंपेंगे मुख्यमंत्री

Vishnu Dev Sai Delhi tour रायपुर | 5 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में औपचारिक मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है।

mermaid baby: धमतरी में जन्मा ‘मरमेड बेबी’, तीन घंटे में टूटा जीवन का ताना-बाना

जनजातीय इतिहास को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री साय इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में होने वाले जनजातीय महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराएंगे। यह दिन आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को स्मरण और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष राज्य सरकार इसे अभूतपूर्व स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रही है।

CGBSE 10th 12th Form: CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रपति का जुड़ाव, आयोजन को दे सकता है ऐतिहासिक स्वरूप

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं आदिवासी समुदाय से आती हैं, और उनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम को विशेष और ऐतिहासिक महत्व प्रदान कर सकती है। माना जा रहा है कि अगर राष्ट्रपति न्योते को स्वीकार करती हैं, तो यह आयोजन न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनेगा।

Related Articles

Back to top button