छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला पुलिस ने सूनेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजकुमार राठौर (52), निवासी नरियरा को गिरफ्तार किया। घटना 25 सितंबर 2025 की शाम हुई थी, जब आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा।
महिला की चिल्लाहट पर आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।





