Uncategorized

वानरसेना जांजगीर के तत्वाधान में संगीतमय देवी भागवत कथा एवं देवी स्थापना का भव्य आयोजन

जांजगीर चांपा ..नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती बर चौक, जांजगीर में वानरसेना के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा एवं देवी स्थापना का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनकर क्षेत्रवासियों के बीच विशेष आकर्षण का विषय बना हुआ है।
आयोजकों ने जानकारी दी कि कथा का शुभारंभ प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगा, जिसमें कथावाचन का दायित्व सुप्रसिद्ध कथावाचक रूपचंद ओमप्रकाश तिवारी निभाएंगे। संगीतमय वातावरण में देवी भागवत कथा के माध्यम से मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप, शक्ति की महिमा और उनके विभिन्न अवतारों का वर्णन होगा। भक्तों के लिए यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का संदेश भी देगा।
वानरसेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी स्थापना बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ की जा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं और माता रानी के आशीर्वाद से अपने जीवन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण बनाएं।
उल्लेखनीय है कि वानरसेना द्वारा पूर्व में भी रामनवमी झांकी सहित कई भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाते रहे हैं, जिनमें क्षेत्र की जनता का उत्साहपूर्ण सहयोग और उपस्थिति देखने को मिलती है। इस बार का आयोजन भी भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा और श्रद्धालुओं को दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button