छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा के ग्राम करही में दो बड़ी वारदातें, तीन की मौत – पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा अंतर्गत ग्राम करही हाल ही में दो जघन्य अपराधों के कारण सुर्खियों में आ गया है। 6 सितंबर को ग्राम उपसरपंच महेंद्र बघेल की लापता होने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 9 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। वहीं, 15 सितंबर को गांव में फिर से सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें शराब में जहर मिलाकर दो निर्दोष लोगों की जान ले ली गई। इस मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में अपने परिश्रम और संवेदनशीलता से न केवल दोषियों को गिरफ्त में लिया, बल्कि पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा।

Related Articles

Back to top button