छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। थाना मुलमुला पुलिस ने रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अतुल सिंह उर्फ विकास, उम्र 20 वर्ष

  2. शिवानंद उर्फ बाला कश्यप, उम्र 21 वर्ष

  3. अनुज कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष
    सभी आरोपी मुलमुला के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button