छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2025। थाना चांपा पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 नग कॉपर मेटल कांटेक्ट पार्ट्स और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (CG 11 BC 3536) बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. पवन कुमार सिदार (42 वर्ष), निवासी पथरी पारा कोरबा, हाल मुकाम बाबा डेरा लछनपुर थाना जांजगीर

  2. अर्जुन सिंह कंवर (40 वर्ष), निवासी कोरवापारा, चांपा

प्रकरण का खुलासा

दिनांक 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक यंत्री भूपेंद्र साहू ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटोली चौक चांपा के ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल कांटेक्ट पार्ट्स चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि थाना चांपा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लगे 18 ट्रांसफार्मरों से भी कॉपर पार्ट्स गायब मिले। हाल ही में 26 अगस्त को नया बस स्टैंड रोड स्थित कृष्णा अस्पताल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई।

Related Articles

Back to top button