छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : किसान के खाते से 5.50 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी पर FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में एक किसान के खाते से लाखों रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अकलतरा सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा में किसान लक्ष्मीलाल पटेल निवासी कोटमीसोनार का खाता है, जिसमें धान बिक्री की राशि जमा थी। किसान जब खाते की जानकारी लेने बैंक पहुँचा तो पता चला कि उसके खाते से बिना जानकारी के ही 5,50,000 रुपये फर्जी तरीके से आहरित कर लिए गए हैं।

जांच में सामने आया कि सेवा सहकारी समिति का प्रभारी, बैंक कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। आरोपी पूर्व में भी किसानों की रकम हड़पने की करतूत कर चुका है।

फिलहाल आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादंवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button